Categories: News-Headlines

भारत को कमजोर करने के प्रयासों को विफल करना और राष्ट्र के हितों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है: उपराष्ट्रपति नायडु

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने आज उन ताकतों और निहित स्वार्थों के प्रति आगाह किया जो एक विभाजनकारी एजेंडे के माध्यम से देश की शांति और अखंडता के लिए खतरा हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि ‘किसी संस्कृति, धर्म या भाषा को नीचा दिखाना भारतीय संस्कृति नहीं है’, उन्होंने प्रत्येक नागरिक से भारत को कमजोर करने के प्रयासों को विफल करने और एकजुट होने और राष्ट्र के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत के सभ्यतागत मूल्य सभी संस्कृतियों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता सिखाते हैं और छिटपुट घटनाएं भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को कमजोर नहीं कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने के प्रयासों की निंदा करते हुए उपराष्ट्रपति नायडु ने दोहराया कि भारत का संसदीय लोकतंत्र और बहुलवादी मूल्य दुनिया के लिए अनुकरणीय मॉडल हैं।

स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार श्री दामाराजू पुंडरीकाक्षुडु की जीवन यात्रा पर आज विजयवाड़ा में एक पुस्तक का विमोचन करते हुए उपराष्ट्रपति नायडु ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ हमें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के अनेक बलिदानों को याद करने का अवसर देता है। उपराष्ट्रपति नायडु ने पुस्तक के शोध और संकलन में लेखक श्री येल्लाप्रगदा मल्लिकार्जुन राव के प्रयासों की सराहना की।

गीत और नाटक के माध्यम से गांधीजी के योगदान को लोकप्रिय बनाने में श्री दामाराजू के अतिशय प्रयासों की चर्चा करते हुए, उपराष्ट्रपति नायडु ने मीडिया हाउस से विशेष कार्यक्रमों और लेखों की श्रृंखला के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों को उजागर करने का आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी को हमारे नेताओं के जीवन की शिक्षाओं से अवगत कराया जा सके।

उपराष्ट्रपति ने युवाओं से गरीबी, निरक्षरता, सामाजिक भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का भी आह्वान किया, क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने याद दिलाया कि समाज में ‘विभाजन’ – शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच, सामाजिक वर्गों के बीच और लिंगों के बीच – अंततः देश को कमजोर करता है।

उपराष्ट्रपति नायडु ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्षेत्र के नेताओं के विभिन्न प्रयासों को याद करते हुए हाल ही में आंध्र प्रदेश के भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी श्री अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट, विजयवाड़ा में विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने उनके चयनित विषय में कड़ी मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री कामिनेनी श्रीनिवास, पुस्तक के लेखक श्री येल्लाप्रगदा मल्लिकार्जुन राव, स्वर्ण भारत ट्रस्ट के प्रबंधन, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.