Categories: News-Headlines

भारत के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए विभिन्न राज्य विधानसभाओं के साथ संसद भवन में मतदान जारी

देश के राष्‍ट्रपति पद के लिए आज मतदान हो रहा है। नई दिल्‍ली में संसद भवन और राज्‍यों की विधानसभा परिसर में सुबह 10 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में दोपहर एक बजे तक कुल 611 सांसदों ने वोट डाला। संसद भवन के सूत्रों के अनुसार इनके अलावा 5 विधायकों ने भी संसद भवन में वोट डाला। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। वर्तमान राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है।

झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू एनडीए की उम्‍मीदवार हैं। जबकि पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा इस शीर्ष पद के लिए संयुक्‍त विपक्षी उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुल निर्वाचकों की संख्‍या चार हजार 809 है जिसमें 776 सांसद और चार हजार 33 विधायक शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और मनसुख मंडाविया संसद भवन में सबसे पहले वोट डालने वालों में हैं। वोटों की गिनती गुरूवार को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.