भारत के लोगों ने 2023 को अलविदा कहने के साथ नए वर्ष 2024 का स्वागत आनंद के साथ भव्य उत्सव मनाकर किया। दिल्ली में झंडेवालान देवी मंदिर में नए वर्ष पर आरती का आयोजन किय़ा गया, जबकि क्नॉट प्लेस में नए वर्ष का स्वागत करने के लिए विशाल भीड़ एकत्रित हुई।
मुम्बई में कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच 2024 का स्वागत करने के लिए कल रात गेट-वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी और अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में मुम्बईवासी जुटे। इनमें से बहुत से लोग प्रसिद्ध सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर तथा गिरिजाघरों सहित धार्मिक स्थानों पर एकत्रित हुए। ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रात में नए वर्ष का स्वागत रक्त दान शिविर में भागीदारी करके की।
गोवा में 2024 का स्वागत शानदार आतिशबाजी के साथ किया गया। इसी प्रकार नए वर्ष का स्वागत करने के लिए चेन्नई के कामराज सलाई में विशाल भीड़ एकत्र हुई और शिमला के मॉल रोड में भी लोगों की भीड़ जमा हुई। केरल में कल रात पथनमथिट्टा के सबरीमाला श्री धर्म षष्ठ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर में नए वर्ष का स्वागत समारोह श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर आयोजित किया गया। 33 एटोल वाले द्वीप राष्ट्र किरिबाती 2023 को अलविदा कहने और 2024 का स्वागत करने वाला पहला स्थान था, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा इसके सबसे पूर्वी द्वीपों के चारों ओर घूमती है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment