रजत कुमार मिश्रा, अपर सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, और सुजुकी हिरोशी, भारत में जापान के राजदूत के बीच आज 30.755 अरब जापानी येन (लगभग 1,728 करोड़ रुपये) के मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक प्रोजेक्ट (III) और 9.918 अरब जापानी येन (लगभग 560 करोड़ रुपये) के मिजोरम राज्य सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की परियोजना के लिए संबंधित नोट्स का आदान-प्रदान किया गया।
मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई को नवी मुंबई से कनेक्ट करके मुंबई महानगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर करना है, ताकि यातायात की भीड़ को कम किया जा सके और इसके साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक विकास को काफी बढ़ावा देना संभव हो सके। यह यह इस परियोजना के लिए ऋण की किस्त-III है।
मिजोरम राज्य सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर और अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की परियोजना का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान एवं उपचार के साथ-साथ मानव संसाधन विकास और कैंसर नियंत्रण प्रणाली में आवश्यक सहयोग देने वाले अनुसंधान को बेहतर करना है, ताकि इस राज्य में कैंसर से संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करके ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज’ सुनिश्चित करने में व्यापक योगदान दिया जा सके।
वर्ष 1958 से ही भारत एवं जापान के बीच द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और सार्थक इतिहास रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग निरंतर आगे बढ़ा है। इससे भारत और जापान के बीच रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी और ज्यादा समेकित व सुदृढ़ हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment