केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान का पहला परीक्षण वर्ष 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली परीक्षण उड़ान के बाद व्योम मित्र- रोबोट को भेजा जाएगा। रोबोट यह सुनिश्चित करेगा कि गगनयान मिशन की उड़ान बाधा रहित हो। डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इन दो मिशन के आधार पर हमारे अंतरिक्ष यात्री तीसरे मिशन में जाएंगे।
हमारा प्रयास है कि इस साल के अंत तक नहीं तो अगले साल के आरंभ पहला ट्रायल, फिर दूसरा जो ट्रायल होगा, उसमें एक रोबो जाएगा। वायो मित्र, एक फीमेल वो भी जाएगी, क्योंकि इसमें हमें यह भी सुनिश्चित करना कि जब फाइनल गगनयान जाता है, तो उसकी प्रक्रिया पूरी तरह से फुल प्रूफ रहे और उसकी वापसी भी उसी तरह से अन इवेंट फुल सामान्य तौर पर हो जैसे कि हमने उसकी योजना बनाई है। इसलिए असल गगनयान से पहले दो और ट्रायल, शायद अगले वर्ष में कर लेंगे और विलंब हुआ है कोविड के कारण। अगले साल के अंत तक, जो शायद संभव न हो, लेकिन 2024 को प्रयास रहेगा।
अंतरिक्ष में गगनयान भेजने के साथ ही भारत- अमरीका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment