Categories: News-Headlines

भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में मार्च 2025 में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान संशोधित कैलेंडर के अनुसार, अब हर माह की 28 तारीख को (या 28 तारीख को छुट्टी होने पर अगले कार्य दिवस पर) जारी किया जाएगा। सूचकांक स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संकलित किया जाता है, जो इसके बदले में उत्पादक कारखानों/प्रतिष्ठानों से आंकड़े प्राप्त करते हैं। आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार इन त्वरित अनुमानों को बाद में जारी किए जाने वाले आंकड़ों में संशोधन किया जाएगा।

मुख्य बातें:

मार्च 2025 के लिए आईआईपी वृद्धि दर 3.0 प्रतिशत है जो फरवरी 2025 माह में 2.9 प्रतिशत (त्वरित अनुमान) थी।

मार्च 2025 के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली तीनों क्षेत्रों की वृद्धि दर क्रमशः 0.4 प्रतिशत, 3.0 प्रतिशत और 6.3 प्रतिशत है।

आईआईपी का त्वरित अनुमान मार्च 2024 के 160.0 की तुलना में 164.8 है। मार्च 2025 के महीने के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक क्रमशः 156.8, 160.9 और 217.1 हैं।

विनिर्माण क्षेत्र में एनआईसी 2 अंक-स्तर पर 23 उद्योग समूहों में से 13 समूहों ने मार्च 2024 की तुलना में मार्च 2025 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2025 के महीने के लिए शीर्ष तीन सकारात्मक योगदानकर्ता हैं- “मूल धातुओं का विनिर्माण” (6.9 प्रतिशत), “मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों का विनिर्माण” (10.3 प्रतिशत) और “विद्युत उपकरणों का विनिर्माण” (15.7 प्रतिशत)।

उद्योग समूह “मूल धातुओं का विनिर्माण” में, मद समूह “मिश्र धातु इस्पात के चपटे उत्पाद”, “इस्पात के पाइप और ट्यूब”, “हल्के इस्पात के बार और छड़” ने वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उद्योग समूह “मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर का विनिर्माण” में, मद समूह “ऑटो घटक/स्पेयर और सहायक उपकरण”, “एक्सल”, “ट्रकों, लॉरियों और ट्रेलरों के बॉडी” ने वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिखाया है।

उद्योग समूह “विद्युत उपकरणों का विनिर्माण” मद समूहों में “इलेक्ट्रिक हीटर,” “ट्रांसफार्मर (लघु),” “ऑप्टिकल फाइबर और केबल के लिए अंत-मुखी कनेक्टर” ने वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपयोग आधार वर्गीकरण के अनुसार, मार्च 2025 के लिए प्राथमिक वस्तुओं के लिए सूचकांक 168.2, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 134.8, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 173.1 और बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं के लिए 212.3 है। इसके अलावा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के सूचकांक क्रमशः 138.5 और 147.9 हैं।

उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार मार्च 2025 में मार्च 2024 की तुलना में आईआईपी की संबंधित वृद्धि दरें प्राथमिक वस्तुओं में 3.1 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 2.4 प्रतिशत, मध्यवर्ती वस्तुओं में 2.3 प्रतिशत, बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं में 8.8 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 6.6 प्रतिशत और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं में (-)4.7 प्रतिशत रही, (विवरण III)। उपयोग-आधारित वर्गीकरण के आधार पर, मार्च 2025 के महीने के लिए आईआईपी की वृद्धि में शीर्ष तीन सकारात्मक योगदानकर्ता हैं – बुनियादी ढांचा/निर्माण सामान, प्राथमिक सामान, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं।

पिछले 13 महीनों के लिए आईआईपी के मासिक सूचकांक और वृद्धि दर (प्रतिशत में)

मार्च 2025 के लिए आईआईपी के त्वरित अनुमान के साथ-साथ दिसंबर 2024, जनवरी 2025 और फरवरी 2025 के सूचकांकों में स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के परिप्रेक्ष्य में अंतिम संशोधन किया गया है। मार्च 2025 के लिए त्वरित अनुमान 88 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि दिसंबर 2024, जनवरी 2025 और फरवरी 2025 के लिए भारित प्रतिक्रिया दर क्रमशः 95 प्रतिशत, 94 प्रतिशत और 94 प्रतिशत थी।

मार्च 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमानों का विवरण क्षेत्रीय, राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी-2008) के 2-अंकीय स्तर और उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार क्रमशः विवरण I, II और III में दिया गया है। इसके साथ ही, उपयोगकर्ताओं को औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तनों से अवगत कराने के लिए विवरण IV उद्योग समूहों (एनआईसी-2008 के 2-अंकीय स्तर के अनुसार) और क्षेत्रों द्वारा पिछले 13 महीनों के लिए महीने-वार सूचकांक प्रदान करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.