भारत की पीवी सिंधु डेनमार्क के ओडेन्स में वर्ल्ड टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गई हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने महिला सिंगल्स में कल 29वीं वरीयता प्राप्त तुर्की की नेस्लीहान यिगिट को 21-12, 21-10 से मात्र 30 मिनट में ही पराजित कर दिया। चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु का दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा।
पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी पुरूष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं। श्रीकांत ने बी साई प्रणीत को 21-14, 21-11 से हराया जबकि समीर ने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को 21-17, 21-14 से पराजित किया। श्रीकांत का सामना अब अगले दौर में दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंटो मोमोटा से होगा।पुरूष डबल्स में भारतीय खिलाडि़यों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहले दौर में इंग्लैंड की कालुम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड की जोड़ी को हराया। भारत की एक अन्य जोडी एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने इंग्लैंड की बेनलेन और सीयन वेंडी की जोड़ी को हराकर अपना अभियान शुरू किया। लेकिन मनु अत्री और बी.सुमित रेड्डी की जोड़़ी मलेशिया की गोह सीज फेई और नूर इजुद्दीन की जोड़ी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment