भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता मौजूदा छह हजार 780 मेगावाट से 2031 तक 22 हजार 480 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। यह जानकारी आज लोकसभा में परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि देश में कुल बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी 2020-21 में लगभग 3 दशमलव एक प्रतिशत है। डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक बड़े परमाणु ऊर्जा क्षमता की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छह हजार 780 मेगावाट की कुल क्षमता वाले 22 रिएक्टर प्रचालन में हैं। आठ हजार मेगावाट क्षमता वाले दस परमाणु ऊर्जा रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। डॉक्टर सिंह ने कहा कि सरकार ने सात सौ मेगावाट के दस स्वदेशी तेज दबाव वाले पानी रिएक्टरों को स्थापित करने की मंजूरी दी है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment