Categories: News-Headlines

भारत की जी-20 की अध्यक्षता की रूपरेखा के अंतर्गत यूथ-20 शिखर सम्मेलन-2023 आज वाराणसी में आरंभ हुआ

भारत की जी-20 की अध्यक्षता की रूपरेखा के अंतर्गत यूथ-20 शिखर सम्मेलन-2023 आज वाराणसी में आरंभ हुआ। पंकज कुमार सिंह, निदेशक (युवा कार्यक्रम विभाग), एस. राजलिंगम, जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी; वाई-20 के अध्यक्ष अनमोल सोवित ने 16 अगस्त को वाराणसी में वाई-20 शिखर सम्मेलन के पूर्वावलोकन के अवसर पर मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

पंकज कुमार सिंह, निदेशक (युवा कार्यक्रम विभाग) ने मीडियाकर्मियों को बताया कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता की रूपरेखा के अंतर्गत, युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय 17 से 20 अगस्त, 2023 तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूथ-20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वाई-20 शिखर सम्मेलन में प्रमुख विशेषज्ञ, निर्णय लेने वाले, जी-20 देशों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि/नुमाइंदे, ज्ञान साझेदार (आईआईएम रायपुर), शैक्षणिक साझेदार (विश्वविद्यालय/संस्थान) एक साथ आएंगे।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में वाई-20 शिखर सम्मेलन जी-20 देशों के सभी हितधारकों को बातचीत करने, वाई-20 के आधिकारिक वक्तव्य को अंतिम रूप देने और उस पर हस्ताक्षर करने के लिए एक साथ लाएगा, जो पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि वाई-20 का आधिकारिक वक्तव्य चिन्हित किए गए पांच विषयों पर हमारे सामान्य दृष्टिकोण के सार को प्रतिबिंबित करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शीर्ष स्तर पर नीतिगत निर्णय लेने वाले लोग युवाओं का पक्ष सुनें।

वाई-20 शिखर सम्मेलन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (एमओएस) निसिथ प्रमाणिक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 150 प्रतिनिधि वाई-20 द्वारा चिन्हित किए गए पांच विषयों- कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल, शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग का आरंभ, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन शैली बनाना, साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा, स्वास्थ्य, कल्याण और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा पर विचार मंथन करेंगे।

वाई-20 शिखर सम्मेलन गुवाहाटी में आरंभिक बैठक, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित 14 यूथ-20 परामर्श, लेह, लद्दाख में पूर्व शिखर सम्मेलन, विचार-मंथन सत्र, वाई-20 चौपाल और देश भर में मुख्य वाई-20 शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किए गए विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों की परिणति है।

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अन्य हितधारकों के साथ सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना, युवाओं के विकास में योगदान देना और वैश्विक मंच पर युवा एजेंडे के बारे में विचार-विमर्श करना है।

यूथ-20, जी-20 के आधिकारिक सहयोग समूहों में से एक है। यूथ-20 (वाई-20 ) सहयोग समूह ने बेहतर कल के बारे में विचार मंथन करने और कार्रवाई का एजेंडा तैयार करने के लिए देश भर में युवाओं के साथ विचार-विमर्श और परामर्श आयोजित किए गए। वाई-20 युवाओं के लिए जी-20 की प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने का मंच साबित हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

39 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

39 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.