Categories: News-Headlines

भारत की अफगानिस्‍तान की स्थिति पर पैनी नजर, आतंकवाद बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने कहा है कि अफगानिस्‍तान की मौजूदा स्थिति ने सुरक्षा की दृष्टि से नये सवाल खड़े कर दिये हैं और भारत लगातार इस पर नजर रखे हुए है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीयों की सुरक्षा के साथ सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि अफगानिस्‍तान में स्थिति का फायदा उठाते हुए राष्‍ट्र विरोधी ताकतें सीमा पार आतंकवाद को बढावा न दें ।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज एक व्‍याख्‍याानमाला को वीडियो कान्‍फ्रेंस के जरिये संबोधित कर रहे थे। पंजाब विश्‍वविद्यालय ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चण्‍डीगढ में इसका आयोजन किया था। सीमा सुरक्षा के बारे में रक्षामंत्री ने कहा कि स्‍वतंत्रता के बाद भारत विरोधी कई ताकतों ने भारत में अस्थिरता का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान की धरती से इस सिलसिले में भरसक कोशिशें की गईं, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने, न केवल हर चुनौती का सामना किया, बल्कि उसका जवाब भी दिया। उन्‍होंने कहा कि संघर्षविराम उल्‍लंघन करने पर भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान को हमेशा करारा जवाब दिया है।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच संघर्षविराम के मुद्दे पर सहमति बनी है, लेकिन भारत अभी स्थिति पर निगाह रखे हुए है, क्‍योंकि दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी समस्‍या विश्वास की कमी है।

राजनाथ सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की कि कश्‍मीर में आतंकवाद खत्‍म हो जाएगा, क्‍योंकि अनुच्‍छेद 370 और 35 ए के जरिये विभाजनकारी ताकतों को जो मजबूती मिलती थी, अब वह समाप्‍त हो गई है।

उन्‍होंने कहा कि ये सच है कि चीन के साथ सीमा को लेकर वैचारिक मतभेद हैं और इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कुछ समझौते और सहमतियां बनी हैं, जिसके आधार पर दोनों देशों की सेनाएं गश्‍त लगाती हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्वोत्‍तर लद्दाख में पिछले वर्ष का विवाद इसलिए हुआ, क्‍योंकि चीन की सेना ने इन समझौतों का उल्‍लंघन किया।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत किसी भी परिस्थिति में चीनी सेना को वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर एकतरफा कार्रवाई करने की अनुमति नहीं देगा। गलवान घाटी में भारतीय सेना की ओर से दिखाये गये साहस, बहादुरी और संयम को अतुलनीय बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भावी पीढि़यां भी इन बहादुर सैनिकों पर गर्व करेंगी।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि लद्दाख और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में कई बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं चल रही हैं। ये केवल बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा ग्रिड का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

8 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

8 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

10 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.