अतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-आईएसए की 5वीं बैठक आज नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में शुरू होगी। 109 देशों के प्रतिभागी चार दिन की बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कार्बन रहित अर्थव्यवस्था से संबंधित अपने अनुभव साझा करेंगे।
यह बैठक अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-आईएसए की सर्वोच्च निर्णायक समिति है जो आईएसए की संरचना समझौते के कार्यान्वयन से संबंधित निर्णय लेती है। यह मंत्रिस्तरीय बैठक आईएसए के मुख्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
आईएसए के महानिदेशक अजय माथुर ने बातचीत में वैश्विक बैठक की प्राथमिकताओं और विशेष ध्यान देने के मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में विशेष रूप से ध्यान देने के मुद्दों में से एक है, उन देशों में सौर क्षेत्र के निवेश में तेजी लाना, जहां वर्तमान में पर्याप्त निवेश नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में भुगतान गारंटी व्यवस्था के माध्यम से सौर परियोजनाओं के लिए जोखिम में कमी लाने की सुगमता विकसित करने पर भी चर्चा की जाएगी।
डॉ. अजय माथुर ने एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड को बढ़ावा देने पर भी विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने लघु-सौर-ग्रिड के फायदों को भी स्पष्ट किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment