केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती देश का पहला मंकीपॉक्स का मरीज स्वस्थ हो गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोल्लम निवासी 35 वर्षीय इस मरीज को आज अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि यह देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला था, इसलिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान के निर्देशानुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किया गया।
वीणा जॉर्ज ने कहा, ‘‘ सारे नमूने जांच में निगेटिव पाये गये। मरीज शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसके सूजन/गांठ पूरी तरह ठीक हो गये हैं। उसे आज छुट्टी दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि उसके संपर्क में आये उसके परिवार के सदस्यों की जांच के नतीजे भी निगेटिव हैं। उन्होंने कहा कि बाकी दो मरीजों की हालत भी संतोषजनक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment