Categories: News-Headlines

भारत कल प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण समूह जी-20 की अध्‍यक्षता ग्रहण करेगा

नई दिल्ली: भारत कल प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण समूह जी-20 की अध्‍यक्षता ग्रहण करेगा। भारत की एक वर्ष की अध्‍यक्षता अवधि अगले वर्ष 30 नवम्‍बर तक चलेगी। इस दौरान देश के विभिन्‍न स्‍थानों में 32 अलग-अलग सेक्टर की लगभग दो सौ बैठकें होंगी। भारत की मेज़बानी में अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्‍मेलन सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण अंतर्राष्‍ट्रीय आयोजन होगा।

जी-20 विश्‍व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्‍यवस्‍थाओं का अंतर-सरकारी फोरम है। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। वैश्विक सकल घरेलू उत्‍पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार का 75 प्रतिशत और दुनिया की आबादी का दो तिहाई हिस्‍सा जी-20 देशों का होने के कारण यह अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए महत्‍वपूर्ण मंच है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का आठ नवंबर को अनावरण किया था।

भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 का लोगो राष्‍ट्रीय ध्‍वज के केसरिया, सफेद और हरे तथा नीले रंग से प्रेरित है। जी-20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में भारत लिखा है।

भारत की जी-20 अध्‍यक्षता की थीम – वसुधैव कुटुम्‍बकम् यानि एक पृथ्‍वी एक परिवार, एक भविष्‍य प्राचीन महा-उपनिषद से ली गई है।

भारत की अध्‍यक्षता की वेबसाइट www.g20.in कल से जी-20 अध्‍यक्षता की वेबसाइट www.g20.org में स्‍थानांतरित हो जाएगी। जी-20 के बारे में सभी जानकारी उपलब्‍ध कराने के अलावा यह वेबसाइट समस्‍त सूचनाओं के संग्रह के रूप में भी काम करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

5 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

14 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

15 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.