Categories: News-Headlines

भारत-कतर वित्तीय खुफिया इकाइयों (FIU) ने नई दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के खतरे से लड़ने में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बैठक की

एफआईयू-आईएनडी के प्रमुख विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में वित्तीय खुफिया इकाई-कतर (एफआईयू-कतर) के प्रमुख शेख अहमद अल थानी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 4 और 5 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) का दौरा किया।

यह यात्रा दोनों एफआईयू के बीच संबंधों को मजबूत करने और मनी लॉन्ड्रिंग एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के खतरे से लड़ने में एक-दूसरे की सहायता करने की उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यात्रा के दौरान, विवेक अग्रवाल और शेख अहमद अल थानी ने एएमएल/सीएफटी व्यवस्था में वर्तमान कार्यप्रणालियों के साथ-साथ दोनों संगठनों के बीच भविष्य के सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। बैठक दोनों पक्षों के लिए उपयोगी रही। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की और संबंधित क्षेत्राधिकार द्वारा उपयोग की जाने वाली आईटी प्रणाली, एफआईयू-आईएनडी की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पहल (एफपीएसी), एएमएल/सीएफटी के लिए भारत में रिपोर्टिंग संस्थाओं के गठबंधन के लिए निजी-निजी भागीदारी (एआरआईएफएसी), रणनीतिक विश्लेषण और दोनों एफआईयू द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण और साथ ही वर्चुअल डिजिटल संपत्ति सेवा प्रदाताओं (वीडीए-एसपी) के क्षेत्र में एफआईयू-आईएनडी का अनुभव जैसे विषयों पर भी बात की। इसके अलावा, प्रभावी सूचना विनिमय के तरीकों पर चर्चा करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

एफआईयू-कतर ने एफआईयू-आईएनडी द्वारा उपयोग की जाने वाली आईटी प्रणाली (फिननेट 2.0) की अत्यधिक सराहना करते हुए बताया कि यह किसी भी एफआईयू द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे परिष्कृत प्रणाली में से एक है। उन्होंने एफआईयू-आईएनडी की निजी-निजी भागीदारी पहल को और अधिक समझने की इच्छा व्यक्त की, जो एएमएल/सीएफटी व्यवस्था में निजी क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच सहयोग को सुगम बनाती है। एएमएल/सीएफटी हितधारकों के कामकाज की जानकारी प्रदान करने के लिए, एफआईयू-आईएनडी द्वारा कतर के प्रतिनिधिमंडल के लिए दो ऑन-साइट दौरे भी निर्धारित किए गए थे, जो उनके लिए बेहद उपयोगी रहे।

एफआईयू-कतर और एफआईयू-आईएनडी ने मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित अपराधों पर अनौपचारिक सूचना आदान-प्रदान के माध्यम से वर्षों से एक-दूसरे के साथ सहयोग किया है। दोनों एफआईयू एग्मोंट समूह और एफएटीएफ के सदस्य हैं और इन अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा की गई विभिन्न पहलों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उपरोक्त के अलावा, दोनों एफआईयू ने सहयोग को बढ़ावा देने के लिए, 05 जून, 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण और संबंधित अपराध के संबंध में सूचना आदान-प्रदान पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

शेख अहमद अल थानी ने विवेक अग्रवाल को यात्रा के दौरान उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें निकट भविष्य में एफआईयू-कतर की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.