भारत और संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण विश्व के लिए आज संयुक्त क्षमता निर्माण अभियान की शुरूआत की। इसका उद्देश्य भारत के विकास के अनुभव, सर्वोत्तम प्रक्रिया और विशेषज्ञता को दक्षिण विश्व के देशों के साथ साझा करना है। इस अभियान की घोषणा न्यूयार्क में भारत संयुक्त राष्ट्र – दक्षिण विश्व कार्यक्रम में की गई। भारत संयुक्त राष्ट्र अभियान पहले से चल रहे भारत संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष से जुड़ेगा। इसके अंतर्गत पिछले छह वर्ष से 61 देशों में चल रही 75 विकास परियोजनाएं हैं।
इस अभियान के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र भारत टीम और बिल एंड मिलिंडा फाउडेंशन भारत के तकनीकी और आर्थिक सहयोग मंच के जरिए सहयोग करेंगें। इस संबंध में एक संयुक्त अभिरूचि पत्र का भारत में संयुक्त राष्ट्र आवासीय समन्वयक तथा बिल एंड मिलिंडा फाउडेंशन के बीच आदान प्रदान किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत भारत की जी-20 की अध्यक्षता में किए गए विकास कार्यक्रमों को लागू करने में भी सहयोग मिलेगा। इसमें जी-20 एक्शन प्लान फार एक्लेरेटिंग आन एसडीजी, टैक्नीकल ट्रांसफोमेंशन एंड बिल्डिग डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment