भारत और भूटान ने आपसी सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में इसे और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की। नई दिल्ली में कल विदेश सचिव विनय क्वात्रा और भूटान की विदेश सचिव औम पेमा चोडेन ने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की। बैठक में भूटान ने अपनी तेरहवीं पंचवर्षीय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
विनय क्वात्रा ने भूटान सरकार और वहां के लोगों की प्राथमिकताओं के आधार पर भूटान के साथ साझेदारी की भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। साथ ही नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों के विदेश सचिवों ने ऊर्जा, विकास साझेदारी, सीमापार संपर्क, व्यापार और आर्थिक संबंध, डिजिटल विकास और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में हुई प्रगति की समीक्षा की।
बाद में, भूटान की विदेश सचिव ने विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर से भी भेट की। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भारत और भूटान के आपसी संबंध विश्वास, सद्भावना और सभी स्तरों पर परस्पर सहयोग, मित्रता और लोगों के बीच घनिष्ठ संपर्क पर आधारित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment