Categories: News-Headlines

भारत और ब्रिटेन ने 17वीं विदेश कार्यालय परामर्श और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता की

 

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन सरकार के सहयोग और समर्थन की सराहना की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में स्थायी अवर सचिव ओलिवर रॉबिंस के साथ अपनी बैठक के दौरान यह बात कही।

दोनों पक्षों के बीच कल नई दिल्ली में 17वीं भारत-ब्रिटेन विदेश परामर्श तथा प्रथम रणनीतिक निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता के दौरान इस विषय पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। यह भी कहा गया है कि भारत और ब्रिटेन के विदेश विभाग के परामर्श के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की सम्‍पूर्ण रूप से समीक्षा और इस पर चर्चा का अवसर मिला है। दोनों पक्षों ने भारत-ब्रिटेन मुक्‍त व्‍यापार समझौते और दोहरे योगदान सम्मेलन के समापन का स्वागत किया।

विदेश सचिव और ब्रिटेन के स्थायी अवर सचिव ने व्यापार, निवेश और वित्तीय क्षेत्र, रक्षा तथा सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने तथा प्रौद्योगिकी सहित अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

10 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.