भारत और बांग्लादेश के बीच कल सिलहट के कंपनीगंज उपजिले के अंतर्गत भोलागंज में एक नई सीमा हाट का उद्घाटन किया गया। बांग्लादेश के प्रवासी कल्याण और विदेश रोजगार मंत्री इमरान अहमद और भारत के सहायक उच्चायुक्त नीरज कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से इस सीमा हाट का उद्घाटन किया।
इमरान अहमद ने कहा कि इस हाट के शुरू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार और आपसी संबंधों में वृद्धि होगी। यह हाट बुधवार और शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी। इस हाट में कुल 26 भारतीय स्टाल और 24 बांग्लादेश के स्टाल लगाने की अनुमति होगी। सीमा के पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोग इस हाट का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए विशेष कार्ड जारी किया जाएगा। हाट में बिकने वाला सामान ड्यूटी फ्री होगा।
सिलहट प्रभाग में यह चौथी सीमा हाट है। इनमें से तीन हाट पहले से चल रही हैं। इसी प्रभाग में तीन और सीमा हाट खोलने की योजना है। पहली सीमा हाट की शुरुआत वर्ष 2011 में मेघालय के कलईचार में पश्चिमी गॉरो हिल्स जिले में और बांग्लादेश के कुरिग्राम में की गई थी। पर्यवेक्षक अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार सीमा हाट के खुलने से दोनों देशों के लोगों को पुराने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment