भारत और बांग्लादेश के बीच दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कल से चटगांव में खेला जाएगा। रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर है। दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला भारत एक-दो से हार गया था। दोनों टीमों के बीच शुरू हो रही श्रृंखला में लोकेश राहुल की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी की परीक्षा होगी। भारत अपने सफर की शुरुआत जहूर अहमद स्टेडियम में करेगा जहां की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी की अनुकूल रहती है जबकि मैच के अंतिम दिनों को स्पिन गेंदबाजों को मदद भी मिलती है। भारत को रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी से नुकसान हो सकता है। उधर, बांग्लादेश आक्रामक क्रिकेट खेलने की योजना बना रही है पिछले 22 साल से भारत के खिलाफ जीत के इंतजार को खत्म करना चाहेगी। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद, इबादत हुसैन, शरीफुल इस्लाम के अलावा स्पिनर शाकिब और ताइजुल इस्लाम पर भारत के खिलाफ टीम को पहली जीत दिलाने का दारोमदार होगा। बांग्लादेश की बल्लेबाजी मजबूत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह श्रृंखला महत्वपूर्ण है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment