Categories: News-Headlines

भारत और बांग्लादेश के बीच चौथे दौर की वाणिज्‍यि‍क वार्ता नई दिल्‍ली में संपन्‍न

भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्यिक वार्ता का चौथा दौर कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। भारत की ओर से वाणिज्यिक, पासपोर्ट और वीज़ा प्रभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमन पुरी ने नेतृत्व किया, जबकि बांग्लादेश का नेतृत्व महानिदेशक- दक्षिण एशिया रकीबुल हक ने किया।

भारत और बांग्‍लादेश ने वाणिज्यिक, वीजा और प्रत्यर्पण मामलों पर समन्वय और सहयोग सुदृढ करने के बारे में व्यापक चर्चा की। दोनों पक्ष दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए द्विपक्षीय संशोधित यात्रा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी सहमत हुए। बातचीत का अगला दौर ढाका में आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। भारत-बांग्लादेश वाणिज्यिक संवाद व्यवस्था वर्ष 2017 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच वाणिज्यिक, वीजा और आपसी कानूनी सहायता सहयोग मामलों पर एक नियमित चैनल बनाकर आपसी संपर्क को मजबूत करने के लिए की गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.