भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- ‘वरुण’ 30 मार्च से 03 अप्रैल 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी। इस अभ्यास को वर्ष 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था और यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के जहाजों, पनडुब्बियों, समुद्री गश्ती विमानों, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न टुकड़ियां भाग ले रही हैं। ये टुकड़ियां समुद्री क्षेत्र में अपने परिचालन कौशल को बढ़ाने के साथ ही इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगी, समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी और एकीकृत बल के रूप में समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगी।
पिछले कुछ वर्षों में अवसरों में बढ़ोतरी और जटिलता में वृद्धि होने के बाद से नौसैन्य अभ्यासों की वरुण श्रृंखला दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों से सीखने के अवसर प्रदान करती रही है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन स्तर की पारस्परिक प्रकिया के लिए एक प्रमुख संचालक रहा है और यह वैश्विक समुद्री जगत की सुरक्षा, संरक्षा तथा स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment