Categories: News-Headlines

भारत और फ्रांस की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रिंजेक्स-23’ आज से तिरूवनंतपुरम में शुरू होगा

भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-23 केरल में तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में आज शुरू होगा। यह पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रारूप में तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय सेना के सैनिकों और फ्रांस की 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड के एक-एक कंपनी समूह के प्रत्येक दल के साथ शामिल हो रही हैं।

संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है। अभ्यास की कार्यसूची में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत के उद्देश्य से एक परिकल्पित क्षेत्र को सुरक्षित करने हेतु एक संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना और संचालन तथा आंतरिक रूप से विस्थापित आबादी के लिए (आईडीपी) शिविर की स्थापना व आपदा राहत सामग्री की सुगम आवाजाही शामिल है।

संयुक्त अभ्यास फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा, जो समग्र भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख पहलू है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.