Categories: News-Headlines

भारत और नीदरलैंड ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन और चिकित्सा उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने पर सहयोग के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत और नीदरलैंड ने हेग, नीदरलैंड में चिकित्सा उत्पाद विनियमन पर सहयोग करने और दोनों देशों के लिए चिकित्सा उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र (एमओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा और नीदरलैंड के स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्री अर्न्स्ट कुइपर्स के बीच बैठक में एमओआई पर हस्ताक्षर किए गए।

भगवंत खुबा के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 6 से 8 नवंबर 2023 तक हेग में आयोजित होने वाली दूसरे वर्ल्ड लोकल प्रोडक्शन फोरम (डब्ल्यूएलपीएफ) की बैठक में भाग लेने के लिए नीदरलैंड में हैं। वर्ल्ड लोकल प्रोडक्शन फोरम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पहल पर बनाया गया एक मंच है। इसका उद्देश्य दवाओं और अन्य स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों तक पहुंच बढ़ाना है।

मंत्री महोदय ने यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) का भी दौरा किया। उन्होंने फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी डिवीजन की निदेशक कार्ला वैन रूइजेन से मुलाकात की और फार्मास्युटिकल और मेडिकल टेक्नोलॉजी उद्योगों में नियमों के बारे में उनके साथ उपयोगी चर्चा की।

अपनी यात्रा के दौरान भगवंत खुबा ने यूरोप के सबसे बड़े बंदरगाह रॉटरडैम बंदरगाह का दौरा किया और बंदरगाह के हाइड्रोजन हब योजनाओं के बारे में सीओओ बौडविज़न सिमॉंस तथा अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। रॉटरडैम हाइड्रोजन उत्पादन और परिवहन का केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने भारत के ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में वैश्विक नेता बनने के भारत के लक्ष्य को भी साझा किया।

भगवंत खुबा ने विश्व के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक बिल्थोवेन बायोलॉजिकल (साइरस पूनावाला ग्रुप) का भी दौरा किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.