Categories: News-Headlines

भारत और जापान ने रक्षा और विकास योजनाओं पर छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने सार्थक बातचीत की और दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को प्रोत्‍साहन देने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री किशिदा ने सम्‍मेलन में प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता भी की। दोनों ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिससे हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि की भागीदारी को बढावा दिया जा सके। भारत और जापान का विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी के दायरे में बहुआयामी सहयोग है।

शिखर सम्‍मेलन के बाद दोनों नेताओं ने एक बयान पर हस्‍ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा कि आज भारत में दुनिया के लिए मेक इन इंडिया की असीमित संभावनाएं प्रस्‍तुत की हैं। उन्‍होंने कहा कि इस संदर्भ में जापानी कम्‍पनियां लम्‍बे समय से हमारी ब्रांड अम्‍बेसडर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की प्रमुख परियोजना जैसे कि समर्पित मालवहन गलियारा और मुम्‍बई -अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजनाएं उल्‍लेखनीय हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत और जापान सुरक्षित भरोसेमंद और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति के महत्‍व को समझते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत जापान स्‍वच्‍छ ऊर्जा भागीदारी इस दिशा में निर्णायक कदम साबित होगी। उन्‍होंने इस पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की कि अगले पांच वर्ष में जापान भारत में पचास खरब येन या तीन दशमलव दो लाख करोड रुपये का निवेश करेगा।

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने कहा कि पूरी दुनिया आज के समय में विभिन्‍न बाधाओं से पीडित है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे समय में भारत और जापान की निकटतम भागीदारी आवश्‍यक है। प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले पर बातचीत की है। जापानी प्रधानमंत्री ने इसके लिए अंतर्राष्‍ट्रीय विधि के आधार पर शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भारत में जापान की कम्‍पनियों को हरसंभव सहयोग देगी।

जापान के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री किशिदा की यह पहली भारत यात्रा है। 14वें भारत-जापान व‍ार्षिक शिखर सम्‍मेलन के दौरान दोनों नेता पहली बार मिल रहे हैं।

रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्‍वि‍नी वैष्‍णव ने दो दिन के भारत यात्रा पर आए प्रधानमंत्री किशिदा का हवाई अड्डे पर स्‍वागत किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.