भारत और कंबोडिया ने आज संस्कृति, वन्यजीव और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में चार सहमति-ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में चल रहे आसियान शिखर सम्मेलन से अलग वहां के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मानव संसाधन, विस्फोटक खदानों को हटाने और विकास परियोजनाओं सहित आपसी संबंधों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
पहला समझौता स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में है जो भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हुआ।
कंबोडिया में बाघों को फिर बसाने के संबंध में भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और कंबोडिया के पर्यावरण मंत्रालय के बीच समझौता हुआ। इससे दोनों देशों के बीच जैवविविधता संरक्षण और सतत वन्यजीव प्रबंधन में सहयोग बढ़ेगा।
आईआईटी जोधपुर और कंबोडिया के प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच सांस्कृतिक विरासत के डिजिटल प्रलेखन के लिए अनुसंधान, विकास और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के क्षेत्र में समझौता हुआ।
कंबोडिया के सिएम रीप में वाट राजा बो पैगोड़ा पेंटिंग्स के संरक्षण के लिए वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment