Categories: News-Headlines

भारत और ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी में सहयोग को और सुदृढ करने के लिए आज नई दिल्ली में दूसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता करेंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज नई दिल्ली में दूसरी 2+2 रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ बैठक करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंत्रियों के बीच रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। इसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मामले शामिल हैं।

दोनों पक्ष सहयोग मजबूत करने के लिए साझा प्राथमिकताओं पर भी विचार करेंगे। इस दौरान व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते से संबंधित मौजूदा जारी बातचीत का भी जायजा लेने की संभावना है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव आए है। ऑस्ट्रेलिया और भारत ने वर्ष 2020 में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का निर्णय लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस वर्ष परस्पर देशों का दौरा किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए।

पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता सितंबर 2021 में आयोजित की गई थी। भारत ऑस्ट्रेलिया का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 22 अरब अमरिकी डॉलर था जो 41 प्रतिशत बढ़कर पिछले साल 31 अरब अमरिकी डॉलर से अधिक हो गया। ऑस्ट्रेलिया को भारत का कुल निर्यात 2021 में छह अरब तीस करोड अमेरिकी डॉलर से 38 प्रतिशत बढ़कर आठ अरब 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.