भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अंतरिम व्यापार समझौते पर दस्तखत किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये रिश्ते भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, ये समझौता हमारे बीच छात्रों, प्रोफेशनल और पर्यटकों का आदान-प्रदान आसान बनाएगा। जिससे ये संबंध और मजबूत होंगे। इतने कम समय में इतने महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनना दिखाता है कि दोनों देशों के बीच कितना आपसी विश्वास है। ये हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करने की बहुत क्षमता है, मुझे विश्वास है कि इस समझौते से हम इन अवसरों का पूरा लाभ उठा पाएंगे। इस समझौते के आधार पर हम साथ मिलकर सप्लाई चेन का लचीलापन बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता में भी योगदान कर पाएंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते आर्थिक तथा वाणिज्यिक संबंध स्थिरता और दोनों देशों के बीच तेजी से विविध होते तथा गहराते रिश्तों में योगदान देते हैं। इंड ऑस ईसीटीए, जिसमें वस्तुओं तथा सेवाओं में व्यापार सम्मिलित है , एक संतुलित तथा न्यायसंगत व्यापार समझौता है जो दोनों देशों के बीच पहले से ही व्याप्त गहरे, घनिष्ठ तथा रणनीतिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेंगे और वस्तुओं तथा सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय रूप से बढोतरी करेंगे, नए रोजगार अवसरों का सृजन करेंगे, जीवन स्तर को बढ़ाएंगे तथा दोनों देशों के लोगों की सामान्य भलाई में बेहतरी लाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment