Categories: News-Headlines

भारत और इजराइल के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्‍यता देने पर सहमति

भारत और इजराइल ने एक-दूसरे के कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्‍यता देने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस्राइल के विदेश मंत्री यायर लपिद के साथ कल हुई वार्ता के बाद यह घोषणा की। डॉ. जयशंकर तीन दिन की इजराइल यात्रा पर हैं। उन्‍होंने इजराइल के सरकारी अधिकारियों, व्‍यापार प्रमुखों और भारतीय यहूदी समुदाय के साथ बैठकें कीं। इजराइल के विदेश मंत्री के साथ वार्ता के बाद डॉ. जयशंकर ने बताया कि उनकी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अगले महीने मुक्‍त व्‍यापार समझौते की वार्ता बहाल करने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.