Categories: News-Headlines

भारत और आर्मेनिया ने व्‍यापार, शिक्षा और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढाने पर सहमति

विदेश मंत्री एस. जयशंकर मध्‍य एशिया के अपने दौरे के अंतिम चरण में आज आर्मीनिया पहुंचे। विदेश मंत्री ने येरेवान में सितसेर नाका बेरद काम्‍प्‍लेक्‍स जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने वहां के विदेश मंत्री ऐरारत मिर्जायान के साथ बैठक की जो काफी सार्थक रही। डॉक्‍टर जयशंकर ने बैठक में दिवपक्षीय सहयोग को बढाने के मुद्दे पर चर्चा की। इन नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्‍यापार, शिक्षा और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढावा देने के मुद्दे पर भी सहमति जताई। दोनों नेताओं ने अंतर्राष्‍ट्रीय उत्‍तर दक्षिण परिवहन गलियारा सहित संपर्क मजबूत करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारत, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन की मिन्‍सक प्रक्रिया का समर्थन करता है। उन्‍होंने अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों और बहुपक्षीय मंचों को सहयोग का आश्‍वासन दिया।

विदेश मंत्री ने आर्मीनिया की नेशनल एसेम्‍बली के अध्‍यक्ष से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों की संसदीय लोकतंत्रों के सहयोग के महत्‍व पर बल दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.