भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि आज पूरी दुनिया भारत और अमेरिका की ओर देख रही है और इन दोनों बड़े लोकतांत्रिक देशों के सामरिक संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच अगले महीने की 22 तारीख़ को अमेरिका में होने वाली मुलाक़ात और जो बाइडन की सितंबर में होने वाली वार्ता में शांति, खुशहाली, पृथ्वी और जनता के मुद्दे प्रमुख होंगे।
जो बाइडन इस वर्ष सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान जो बाइडन दिल्ली के अलावा देश में कुछ अन्य जगहों की यात्रा भी कर सकते हैं।
एरिक गार्सेटी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि भारत और अमरीका के मैत्रीपूर्ण और गहराते संबंधों की ओर पूरी दुनिया की नज़रें हैं।
एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों का सैन्य अभ्यास, सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है। एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत और अमरीका हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित और खुशहाल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment