Categories: News-Headlines

भारत और अमरीका आज शाम वाशिंगटन में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू करेंगे

भारत और अमरीका के बीच प्रस्‍तावित द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत आज फिर शुरू होगी। यह वार्ता 22 अप्रैल तक वाशिंगटन में होगी।

वाणिज्‍य विभाग में अपर सचिव दर्पण जैन भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे हैं। सीमा शुल्‍क और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी बातचीत में शामिल होंगे। वार्ता का उद्देश्‍य वैश्विक स्‍तर पर शुल्कों में बदलावों के बीच उसकी रूपरेखा की समीक्षा करना है। अमरीकी शुल्‍कों में बदलावों के बाद दोनों देशो के प्रस्‍तावित समझौते के फिर आकलन के लिए यह वार्ता महत्‍वपूर्ण है।

अमरीका की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय आपात आर्थिक शक्ति अधिनियम के तहत लागू शुल्‍क हटाए जाने के बाद अमरीका ने सभी देशों से आयात पर दस प्रतिशत का अस्‍थायी टैरिफ 24 फरवरी से एक सौ पचास दिनों के लिए लागू किया था। अमरीकी टैरिफ नियमों में बदलावों को देखते हुए दोनों पक्ष समझौते की रूपरेखा की समीक्षा करना चाहेंगे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कनोटे गांव में एक बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत… Read More

39 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।… Read More

3 hours ago

देश की पहली उन्नत 3D चिप पैकेजिंग इकाई का इन्फो वैली, भुवनेश्वर में किया गया शिलान्यास

भारत के सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं और ओडिशा के भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकी गंतव्य के रूप… Read More

4 hours ago

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की बातचीत से इनकार किया, अमरीका के वार्ताकार पाकिस्तान जा रहे हैं

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से होने… Read More

4 hours ago

आईपीएल क्रिकेट में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.