Categories: News-Headlines

भारत एशिया और प्रशांत के लिए WOAH क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार

भारत एशिया और प्रशांत के लिए WOAH क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो आज से 16 नवंबर तक नई दिल्ली में निर्धारित है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला समारोह का उद्घाटन और समापन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और डॉ. एल मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने का निर्णय मई 2023 में पेरिस में डब्ल्यूओएएच के प्रतिनिधियों की विश्व सभा के 90वें आम सत्र के दौरान किया गया था। होटल ताज महल, नई दिल्ली, सम्मेलन का आयोजन स्थल होगा।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित, सम्मेलन में भारत सहित 36 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के निजी क्षेत्र और निजी पशु चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियाँ मानव-पशु-पर्यावरण इंटरफेस पर जोखिमों का आकलन करने में वैज्ञानिक विशेषज्ञता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती हैं। यह भविष्य की चुनौतियों के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं में लचीलापन और क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। इस तरह के सीधे रू-बरू होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन प्रतिनिधियों, आमंत्रित विशेषज्ञों और प्रमुख क्षेत्रीय भागीदारों के बीच निकट संपर्क, सक्रिय संवाद और सार्थक बहस की सुविधा प्रदान करते हैं। यह मूल्यवान चर्चाओं को बढ़ावा देने और आवश्यक नेटवर्किंग संबंध बनाने का सप्ताह होने का अनुमान है।

Leave a Comment

Recent Posts

CJP Protest Day 23: 15वें दिन के अनशन पर Sonam Wangchuk की तबीयत बिगड़ी, आंदोलन तेज

CJP Protest Day 23: Sonam Wangchuk की तबीयत बिगड़ी, 15वें दिन भी जारी है अनशन… Read More

3 minutes ago

हर रात कम सो रहे हैं? जानिए इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

कम नींद लेने के नुकसान: जानिए शरीर और दिमाग पर इसके गंभीर प्रभाव परिचय आज… Read More

32 minutes ago

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

18 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

19 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

19 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.