Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्व कप: भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया

क्रिकेट विश्व कप में, भारत ने कल रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड्स को 160 रन से हरा दिया। भारतीय क्रिकेट टीम की इस विश्‍व कप में यह लगातार नौवीं जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 410 रनों का विशाल स्‍कोर बनाया। श्रेयस अय्यर ने 84 गेंदों में विश्‍व कप करियर का अपना पहला शतक लगाया और 128 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि के.एल. राहुल ने 62 गेंदों में शतक बनाया, जो एकदिवसीय विश्व कप में भारत के किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने 61 जबकि विराट कोहली ने 51 और शुभमन गिल ने भी 51 रन बनाए। नीदरलैंड्स की तरफ से बास डी. लीडे ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में, नीदरलैंड्स की टीम 47 ओवर और पांच गेंद में 250 रन पर ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिये। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी एक-एक विकेट हासिल किये। नीदरलैंड्स की तरफ से तेजा निदामनुरु ने सर्वाधिक 54 रन बनाए।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

16 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

16 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

17 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

17 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

17 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.