वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सुचारू आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमरीका के साथ एक सुगम व्यापार समझौते के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कल मुम्बई में एक पुरस्कार समारोह में यह बात कही।
वित्त मंत्री ने कहा कि बढ़ते वैश्विक टैरिफ विवाद के बीच, भारत को अमरीकी टैरिफ का सामना करने वाले देशों से माल की संभावित डंपिंग से बचने के लिए चतुराई से कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत किफायती आयात पर निर्भर घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा भी करेगा।
भारत और अमरीका 2030 तक व्यापार को दोगुना करके 500 अरब डॉलर करने के लक्ष्य के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कल अमरीका के वाणिज्य मंत्री के साथ व्यापार वार्ता करके वापस आये हैं। वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी की दरें और कम होंगी तथा कर दरों और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment