Categories: News-Headlines

भारत आज अफगानिस्तान के बारे में मॉस्को मंच की बैठक में भाग लेगा

भारत आज अफगानिस्‍तान के बारे में मास्‍को मंच बैठक में हिस्‍सा लेगा। बैठक की मेजबानी रूस कर रहा है। अगस्‍त में अफगानिस्‍तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद मास्‍को मंच की यह पहली बैठक है। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत को अफगानिस्‍तान के बारे में रूस के नेतृत्‍व में बैठक में हिस्‍सा लेने का निमंत्रण मिला है और वह इसमें भाग लेगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि मास्‍को मंच की बैठक में दस देशों के प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे।

मास्‍को मंच का शुभारम्‍भ वर्ष 2017 में छह देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच सलाह-मशविरे के लिए किया गया था। इसमें रूस, अफगानिस्‍तान, चीन, पाकिस्‍तान, ईरान और भारत शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.