Categories: News-Headlines

भारत अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारत अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश है। नितिन गडकरी ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय बी बी बी सम्‍मेलन और बायोएनेर्जी वैल्यू चेन एक्सपो को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने बताया कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग लगातार बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के वाहनों की मांग बढ़ रही है और साथ ही ऑटोमोबाइल के विकास के कारण जीवाश्म ईंधन की खपत भी बढ़ेगी।

उन्‍होंने आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि आर्थिक रूप से बहुत व्यवहार्य नहीं है, इसलिए देश की कृषि को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने का समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना इसके, भारत आत्मनिर्भर देश नहीं बन सकता।

यह दो दिवसीय सम्‍मेलन देश के बायोमास संसाधनों का लाभ उठाने वाली तकनीकों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस सम्‍मेलन में नौकरशाह, शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, शोधकर्ता और बायोएनेर्जी उद्योग के क्षेत्र विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.