भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर में मध्य रात्रि को आतंकी ढांचों पर प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरूआत की।
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान, PoK में Operation Sindoor के तहत लिए गए 9 लक्ष्यों की सूची का सारांश-
मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
मरकज़ तैयबा, मुरीदके
सरजाल/तेहरा कलां
महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
मरकज़ अब्बास, कोटली,
मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
मरकज़ सैयदना बिलाल
जिन ठिकानों पर सशस्त्र बलों ने हमला किया है, उन्हीं ठिकानों से भारत के विरूद्ध आतंकी हमलों के निर्देश दिए गए और योजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की रातभर लगातर निगरानी की।
रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि सशस्त्र बलों के प्रहार केन्द्रित, नपी-तुली और नॉन एस्केलेट्री रहे हैं।
मंत्रालय ने बताया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य केन्द्र को निशाना नहीं बनाया गया। इसका कहना है कि भारत ने लक्ष्यों के चुनाव और कार्रवाई की पद्धति में काफी संयम का प्रदर्शन किया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये कार्रवाई क्रूर पहलगाम आतंकी हमले के परिदृश्य में की गई है। इस आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।
इसका कहना है कि सशस्त्र बल इस हमले के जिम्मेदार लोगों पर प्रहार करने में अपनी वचनबद्धता का पालन कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ राजौरी क्षेत्र के भिंबर गली में गोले दाग कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय सेना ने बताया कि वह संतुलित तरीके से प्रतिक्रिया दिखा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट-एक्स पर लिखा, “भारत माता की जय।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment