भारतीय सेना को आज 343 नए सैन्य अधिकारी मिल गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी- आई.एम.ए में आज हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग को पार करते ही ये जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए।
आई.एम.ए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर में आयोजित इस पासिंग आउट परेड में आज कुल 372 जैंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, जिनमें 12 मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी शामिल हैं। भारतीय सेना को मिलने वाले अधिकारियों में सर्वाधिक 68 कैडेट्स उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 42 कैडेट्स के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेन्द्र सिलवा ने बतौर निरीक्षण अधिकारी भव्य परेड की सलामी ली।
कैडेट गौरव यादव को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर रहे गौरव यादव को स्वर्ण, दूसरे स्थान पर रहे सौरभ बधानी को रजत और तीसरे स्थान पर रहने वाले आलोक सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वही, मैत्रीपूर्ण विदेशी देश से ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पर रहने वाले अधिकारी कैडेट के लिए बांग्लादेश पदक, नेपाल के शैलेश भट्टा को प्रदान किया गया।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment