भारतीय सेना आज 75वाँ इनफैन्ट्री दिवस मना रही है। कश्मीर घाटी में 27 अक्तूबर, 1947 को भारतीय क्षेत्र में हुए पहले हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। स्वतंत्र भारत में यह पहली घटना थी। इसी दिन के स्मरण में यह दिवस मनाया जाता है। सिख रेजीमेंट के पहले बटालियन के सैनिकों ने इस जीत को अंजाम दिया था।
इनफैन्ट्री के महानिदेशक लेफ्टीनेंट जनरल ए.के. सामंतारा ने आकाशवाणी को दिए अपने संदेश में कठिन स्थितियों में इनफैन्ट्री के सैनिकों को अपनी कर्तव्य परायणता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण के लिए बधाई दी है। उन्होंने शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को नाकाम करने में इन सैनिकों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्फेन्ट्री दिवस के अवसर पर देश के वीर पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री सिंह ने कहा कि हमारे पैदल सेनानी अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी सेवा और बलिदान को नमन करता है।
75वें इन्फेन्ट्री दिवस के अवसर पर रक्षा प्रमुख बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढाया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment