Categories: News-Headlines

भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बंगलुरू को अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक क्‍यूएस विश्‍वविद्यालय रैंकिंग 2022 में शीर्ष स्‍थान दिया गया

भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बंगलुरू को अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक क्‍यूएस विश्‍वविद्यालय रैंकिंग 2022 में शीर्ष स्‍थान दिया गया है। तीन भारतीय विश्‍वविद्यालयों ने शीर्ष दो सौ स्‍थान में जगह बनाई है। उच्‍च शिक्षा का विश्‍लेषण करने वाली ब्रिटेन की वैश्विक संस्‍था क्‍वैकक्‍वेरेली साइमंड्स ने कल विश्‍व के अंतर्राष्‍ट्रीय विश्‍वविद्यालयों की रैंकिंग का 18वां संस्‍करण जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी बम्‍बई, आईआईटी दिल्ली और आईआईएस बेंगलुरू को क्‍यूएस विश्‍वविद्यालय रैंकिंग-2022 में विश्व के शीर्ष 200 संस्थानों में जगह बनाने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि देश के और भी विश्वविद्यालय और संस्थानों के वैश्विक स्तर पर स्थान बनाने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी ट्वीट कर इन संस्‍थानों को बधाई दी है। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में काफी प्रगति की है और वह अब विश्‍व गुरु के रूप में उभर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.