Categories: News-Headlines

भारतीय रेल ने 2023 की पहली दो तिमाही में 758.20 मीट्रिक टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया; सितंबर महीने में 123.53 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की

संचयी आधार पर अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि के लिए भारतीय रेल ने 758.20 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले वर्ष 736.68 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की गई थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 21.52 मीट्रिक टन की वृद्धि दर्शाता है। रेलवे ने पिछले वर्ष के 78991 करोड़ रुपये की तुलना में 81697 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 2706 करोड़ रुपये अधिक है।

सितंबर 2023 के महीने के दौरान, 123.53 मीट्रिक टन का प्रारंभिक माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि सितंबर 2022 में 115.80 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की गई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सितंबर 2022 में माल ढुलाई से राजस्व के रूप में 12332.70 करोड़ रुपये की आय हुई थी, इसकी तुलना में सितंबर 2023 में 12956.95 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई है। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय रेल ने सितंबर, 2023 के दौरान कोयले में 59.70 मीट्रिक टन, लौह अयस्क में 14.29 मीट्रिक टन, पिग आयरन और तैयार स्टील में 5.78 मीट्रिक टन, सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) में 6.25 मीट्रिक टन, क्लिंकर में 4.89 मीट्रिक टन, खाद्यान्न में 4.54 मीट्रिक टन, उर्वरक में 4.23 मीट्रिक टन, खनिज तेल में 4.0 मीट्रिक टन, कंटेनरों में 7.28 मीट्रिक टन और शेष अन्य सामान में 10.10 मीट्रिक टन की माल ढुलाई की।

“हंग्री फॉर कार्गो” मंत्र का पालन करते हुए, भारतीय रेल ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा अदायगी में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में मदद की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.