भारतीय रेलवे ने पहली बार मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत उच्च गति पहिया संयंत्र के निर्माण के लिए निजी कम्पनियों को आमंत्रित करने के लिए निविदा जारी की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में कहा कि इसके अंतर्गत रेलवे 600 करोड़ रुपये की लागत से प्रति वर्ष अस्सी हजार पहिये खरीदेगी। इन पहियों का निर्माण देश में ही होगा। रेल मंत्री ने कहा कि तीव्र गति के पहियों का निर्माण अगले 18 महीनों में शुरू होने की आशा है।
वंदे भारत रेलगाड़ी के बारे में उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसका अभ्यास और परीक्षण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस रेलगाड़ी का निर्माण अक्टूबर से शुरू होने की आशा है। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 52 सेकेंड में प्राप्त कर सकती है। रेल मंत्री ने कहा कि यह बुलेट ट्रेन की पिकअप स्पीड से केवल तीन सेकेंड कम है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment