भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्तूबर तक बढा दी है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में बताया कि नोट बदलने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही थी और एक समीक्षा के आधार पर 2000 रूपये के नोट जमा करने या बदलने की वर्तमान व्यवस्था को 7 अक्तूबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
बैंको से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2023 की स्थिति के अनुसार 2000 रूपये के 3 लाख 56 हजार करोड़ रूपये के कुल मूल्य के नोट प्रचलन में थे, इसमें से तीन लाख 42 हजार करोड़ रूपये के नोट वापस आ गये हैं और 29 सितंबर 2023 को कारोबार की समाप्ति के समय केवल 14 हजार करोड़ रूपये के नोट प्रचलन में हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रूपये के नोट वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि इनकी वैधता इस साल तीस सितम्बर तक बनी रहेगी।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment