रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 20 मई, 2025 को मलेशिया के लंगकावी में आयोजित लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी (एलआईएमए 2025) के 17वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम ने इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
रक्षा राज्य मंत्री ने लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी 2025 में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया, जिसमें प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों और निजी कंपनियों की भागीदारी के साथ स्वदेशी रक्षा उद्योग में भारत की सामर्थ्य को प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के रणनीतिक प्रयास को रेखांकित करता है, जिसके तहत भारतीय मंडप में ब्रह्मोस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित डोर्नियर विमान सहित स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रमुख देशों के बीच भारत का प्रभावशाली मंडप रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हमारे देश की बढ़ती हुई क्षमताओं को दर्शाता है।
रक्षा राज्य मंत्री ने आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी स्टालों का भी दौरा किया और विभिन्न देशों के गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की।
भारत और मलेशिया के बीच सशक्त एवं बहुआयामी संबंध हैं, जो 2024 में मलेशिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के दृष्टिकोण के तहत रक्षा व सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तारित हो चुके हैं।
भारतीय नौसेना का एक पोत भी लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी 2025 में भाग लेगा। वर्ष 1991 में स्थापित व हर दो साल में आयोजित होने वाली लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी तथा सबसे महत्वपूर्ण समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment