Categories: News-Headlines

भारतीय पैनोरमा 2023 ने 54वें इफ्फी, 2023 के लिए 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के प्रमुख घटक भारतीय पैनोरमा ने 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा की है। चयनित फिल्मों को 20 से 28 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित होने वाले 54वें इफ्फी में प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय पैनोरमा का उद्देश्य भारतीय पैनोरमा के उक्त नियमों की शर्तों और प्रक्रियाओं के अनुसार सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्य बोध संबंधी उत्कृष्टता वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का चयन करना है।

भारतीय पैनोरमा का चयन भारत भर के सिनेमा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा किया जाता है, जिसमें फीचर फिल्मों के लिए कुल बारह जूरी सदस्य और गैर-फीचर फिल्मों के लिए में छह जूरी सदस्य शामिल होते हैं। दोनों तरह की जूरी का नेतृत्‍व उनके संबंधित अध्‍यक्षों द्वारा किया जाता है। अपनी व्यक्तिगत विशेषज्ञता का प्रयोग करते हुए प्रतिष्ठित जूरी पैनल सर्वसम्मति में समान रूप से योगदान देते हैं जिससे संबंधित श्रेणियों की भारतीय पैनोरमा फिल्मों का चयन होता है।

फीचर फिल्‍में

बारह सदस्यों वाली फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व विख्‍यात फिल्म निर्देशक, अभिनेता और निर्माता कर रहे थे; अध्यक्ष डॉ. टी. एस. नागभरण ने किया। फ़ीचर फिल्‍म की जूरी में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे, जो व्यक्तिगत रूप से विभिन्न सराहनीय फिल्मों और फिल्म से संबंधित व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सामूहिक रूप से वैविध्‍यपूर्ण भारतीय बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं:

ए. कार्तिक राजा; छायाकार

अंजन बोस; फिल्म निर्देशक और निर्माता

डॉ. इतिरानी सामंता; फ़िल्म निर्माता और पत्रकार

के.पी व्यासन; फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक

कमलेश मिश्रा; फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक

किरण गंती; फ़िल्म संपादक एवं निर्देशक

मिलिंद लेले; फिल्म निर्देशक और निर्माता

प्रदीप कुरबा; फ़िल्म निर्देशक

रमा विज; अभिनेता

रोमी मैतेई; फ़िल्म निर्देशक

संजय जाधव; फ़िल्म निर्देशक एवं छायाकार

विजय पांडे; फ़िल्म निर्देशक एवं संपादक

408 समकालीन भारतीय फीचर फिल्मों के व्यापक स्पेक्ट्रम में से 25 फीचर फिल्मों के एक पैकेज को 54वें इफ्फी में भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। फीचर फिल्मों का निम्नलिखित पैकेज भारतीय फिल्म उद्योग की जीवंतता और विविधता को दर्शाता है।

भारतीय पैनोरमा 2023 में चयनित 25 फीचर फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

क्रम सं.
फिल्म का शीर्षक
भाषा
निर्देशक का नाम

 1
आरारीरारो
कन्नड़
संदीप कुमार वी

 2
अट्टम
मलयालम
आनंद एकार्शी

 3
अर्धांगिनी
बंगाली
कौशिक गांगुली

 4
डीप फ्रिज
बंगाली
अर्जुन दत्ता

 5
ढाई आखर
हिंदी
प्रवीण अरोड़ा

 6
इरत्ता
मलयालम
रोहित एम.जी. कृष्णन

 7
काधल एनबाथु पोथु उदामई
तमिल
-जयप्रकाश राधाकृष्णन

 8
काथल
मलयालम
जिओ बेबी

 9
कांतारा
कन्नड़
ऋषभ शेट्टी

 10
मलिकाप्पुरम
मलयालम
विष्णु शशि शंकर

 11
मंडली
हिंदी
राकेश चतुवेर्दी ओम

 12
मिरबीन
कार्बी
मृदुल गुप्ता

 13
नीला नीरा सूरियां
तमिल
संयुक्ता विजयन

 14
नाना थान केस कोडु
मलयालम
रथीश बालकृष्ण पोडुवल

 15
पुक्कलम
मलयालम
गणेश राज

 16
रबीन्द्र काब्‍य रहस्य
बंगाली
सायंतन घोषाल

 17
सना
हिंदी
सुधांशु सरिया

 18
द वैक्सीन वॉर
हिंदी
विवेक रंजन अग्निहोत्री

 19
वध
हिंदी
जसपाल सिंह संधू

 20
विदुथलाई पार्ट-1
तमिल
वेट्री मारन

मुख्यधारा सिनेमा खंड

 1
2018- एवरीवन इज अ हीरो
मलयालम
जूड एंथनी जोसेफ

 2
गुलमोहर
हिंदी
राहुल वी चित्तेला

 3
पोन्नियिन सेलवन पार्ट – 2
तमिल
मणिरत्नम

 4
सिर्फ एक बंदा काफी है
हिंदी
अपूर्व सिंह कार्की

 5
द केरला स्‍टोरी
हिंदी
सुदीप्तो सेन

भारतीय पैनोरमा 2023 की उद्घाटन फीचर फिल्म के लिए फीचर फिल्म जूरी की पसंद आनंद एकार्शी द्वारा निर्देशित फिल्म अट्टम, (मलयालम) है।

गैर-फ़ीचर फ़िल्में

छह सदस्यों वाली गैर-फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व विख्‍यात वृत्तचित्र फिल्म निर्देशक अरविन्द सिन्हा ने किया। गैर-फीचर जूरी में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे जो व्यक्तिगत रूप से विभिन्न सराहनीय फिल्मों और फिल्म से संबंधित व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सामूहिक रूप से वैविध्‍यपूर्ण भारतीय बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं:

अरविंद पांडे; फ़िल्म निर्देशक और लेखक

बॉबी वाहेंगबाम; फिल्म निर्देशक और निर्माता

दीप भुइयां; फ़िल्म निर्देशक

कमलेश उदासी; फिल्म निर्देशक और निर्माता

पौशाली गांगुली; एनिमेटर, फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक

वरुण कुर्तकोटि; फ़िल्म निर्देशक

239 समकालीन भारतीय गैर-फीचर फिल्मों के व्यापक स्पेक्ट्रम में से 20 गैर-फीचर फिल्मों के एक पैकेज को 54वें इफ्फी में भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। गैर-फीचर फिल्मों का पैकेज उभरते और स्थापित फिल्म निर्माताओं की डॉक्‍यूमेंट करने, पड़ताल करने, मनोरंजन करने और समकालीन भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करने की क्षमता की मिसाल प्रस्‍तुत करता है।

भारतीय पैनोरमा 2023 में चयनित 20 गैर-फीचर फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

क्रम सं.
फिल्म का शीर्षक
भाषा
निर्देशक का नाम

1
1947: ब्रेक्सिट इंडिया
अंग्रेज़ी
संजीवन लाल

2
एंड्रो ड्रीम्स
मणिपुरी
लोंगजाम मीना देवी

3
बासान
हिंदी
जितांक सिंह गुर्जर

4
बैक टू द फ्यूचर
अंग्रेज़ी
एमएस बिष्ट

5
बरुआर ज़ोंगज़ार
असमिया
उत्पल बोरपुजारी

6
बहरूपिया – द इम्‍पर्सोनेटर
हिंदी
भास्कर विश्वनाथन

7
भंगार
मराठी
सुमिरा रॉय

8
नानसेई नीलम (चेंजिंग लैंडस्‍केप)
तमिल
प्रवीण सेल्वम

9
छुपी रो
डोगरी
दिशा भारद्वाज

10
गिद्ध (द स्‍कॉवेंजर)
हिंदी
मनीष सैनी

11
कथबोर
असमिया
केशर ज्योति दास

12
लाचित (द वॉरियर)
असमिया
पार्थसारथी महंत

13
लास्‍ट मीट
मणिपुरी
वारिबम दोरेंद्र सिंह

14
लाइफ इन लूम
हिंदी, तमिल, असमिया, बंगाली, अंग्रेजी
एडमंड रैनसन

15
मऊ: द स्पिरिट ड्रीम्स ऑफ चेराव
मिज़ो
शिल्पिका बोरदोलोई

16
प्रदक्षिणा
मराठी
प्रथमेश महाले

17
सदाबहार
कोंकणी
सुयश कामत

18
श्री रुद्रम
मलयालम
आनंद ज्योति

19
द सी एंड द सेवन विलेजिस
ओडि़या
हिमांशु शेखर खटुआ

20
उत्सवमूर्ति
मराठी
अभिजीत अरविंद दलवी

भारतीय पैनोरमा 2023 की उद्घाटन गैर-फीचर फिल्म के लिए गैर-फीचर फिल्म जूरी की पसंद लोंगजम मीना देवी द्वारा निर्देशित ‘एंड्रो ड्रीम्स (मणिपुरी) है।

भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए सिनेमाई कला की मदद से इफ्फी के अंतर्गत 1978 में भारतीय पैनोरमा की शुरुआत की गई थी। अपनी स्थापना के बाद से भारतीय पैनोरमा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है। फिल्म कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पैनोरमा खंड के लिए चयनित फिल्मों को भारत और विदेशों में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों, द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रोटोकॉल के बाहर विशिष्ट भारतीय फिल्‍म महोत्‍सवों और भारतीय पैनोरमा फिल्म महोत्‍सवों के तहत आयोजित भारतीय फिल्म सप्ताहों में अलाभकारी स्क्रीनिंग के लिए भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

10 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

10 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

12 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.