भारत क्रिकेट के सभी प्रारूपों में दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने आई. सी. सी. टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। पहली बार भारत ने एक ही समय में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष स्थान हासिल करने की उपलब्धि प्राप्त की है। भारत पहले से ही ट्वेंटी-ट्वेंटी और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है।
भारत ने टेस्ट में यह उपलब्धि नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से हराकर हासिल की। भारत के इस समय 115 रेटिंग अंक है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत को अभी-भी शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की संभावनाओं को बेहतर करने के लिए दिल्ली में होने वाले अगले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने की आवश्यकता है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आयोजन इस साल जून में इंग्लैंड में किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment