भारत की अर्थव्यवस्था में समुद्री व्यापार ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 05 अप्रैल 2022 को 59वें समुद्री दिवस के अवसर पर अपने भाषण के दौरान भी इस तथ्य पर विशेष बल दिया था। भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा और शत्रुओं से बचाव सुनिश्चित करते हुए हमारे समुद्री व्यापार को भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ देश है और इसके पास लगभग 7500 किलोमीटर की विशाल समुद्री तटरेखा है, जो चीन तथा पाकिस्तान के साथ साझा की जाने वाली स्थलीय सीमाओं की लंबाई से कहीं अधिक है। एक सामुद्रिक राष्ट्र की भावना को जागृत करने और समुद्र के प्रति चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय नौसेना ने नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) के सहयोग से मार्च 2023 में संपूर्ण भारतीय समुद्री तटरेखा को कवर करते हुए एक समुद्री जागरूकता तटीय मोटर कार रैली ‘शं नो वरुणः’ की तयारी की है। इस अभियान के उद्देश्यों में शामिल हैं:-
आजादी का अमृत महोत्सव मनाना।
अभियान के दौरान अग्निपथ योजना सहित नौसेना द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में यात्रा के साथ-साथ जागरूकता अभियान संचालित करना।
सेवारत महिला अधिकारियों और नौसेना कर्मियों की पत्नियों की भागीदारी से ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करना।
रोमांच की भावना उत्पन्न करना और युवा पीढ़ी को भारतीय नौसेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना।
रैली के मार्ग में नौसेना के पूर्व कर्मियों/वीर नारियों के साथ चर्चा का आयोजन करना।
विभिन्न पत्तनों, किलों, लाइट हाउसों, धरोहर वाले गांवों तथा समुद्री तटों आदि को कवर करते हुए देश की समृद्ध समुद्री विरासत और समुद्र के इतिहास के पुनरुद्धार के बारे में जागरूकता फैलाना।
इस अभियान के संचालन के लिए इस तरह से योजना बनाई गई है: –
कार रैली को कोलकाता में आईएनएस नेताजी सुभाष से 26 मार्च 2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और 19 अप्रैल 2023 को लखपत गुजरात में रैली का समापन होगा।
भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के पहले बैच के कैडेट पासिंग आउट (28 मार्च 2023) के ऐतिहासिक अवसर पर आईएनएस चिल्का पहुंचेंगे।
अग्निपथ योजना सहित नौसेना में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शहरों/गांवों में जागरूकता अभियान संचालित किये जाएंगे।
नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन, सामुदायिक विकास और सशक्तिकरण के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, विशेष क्षमता वाले बच्चों के लिए स्कूल में आउटरीच गतिविधियों का संचालन करेंगे।
रास्ते में पड़ने वाले समुद्र तटों की सफाई और पर्यावरण जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इस रैली मार्ग में आने वाले किलों / लाइट हाउसों / समुद्री महत्व के स्थानों पर जाने और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम भी होंगे।
देश के सभी तटीय राज्यों से गुजरने वाले इस अभियान में लगभग 7500 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी और 25 दिनों में पूरे होने वाले इस अभियान को मैसर्स महिंद्रा द्वारा आयोजित किया गया है, जो मास्टरकार्ड इंडिया तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ईंधन भागीदार के रूप में) के साथ 12 वाहनों का जत्था प्रदान कर रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment