Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार ने सेशेल्स का दौरा किया

भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार का दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र का दौरा जारी है। इसके तहत उन्होंने 21 से 23 अप्रैल, 2022 तक सेशेल्स का दौरा किया।

अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने सेशेल्स के माननीय राष्ट्रपति महामहिम वैवेल रामकलावन, माननीय विदेश और पर्यटन मंत्री महामहिम सिल्वेस्टर राडेगोंडे और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के रक्षा बल के प्रमुख (सीडीएफ) ब्रिगेडियर माइकल रोसेट से मुलाकात की। इन चर्चाओं में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उपाय सहित आपसी हित के व्यापक मुद्दों को शामिल किया गया।नौसेना प्रमुख ने पोर्ट विक्टोरिया का नेविगेशन चार्ट प्रस्तुत किया। इसे द्विपक्षीय हाइड्रोग्राफिक (जल सर्वेक्षण संबंधित) सहयोग पर किए गए समझौता ज्ञापन के तहत भारतीय राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एनएचओ) ने तैयार किया है।

नौसेना प्रमुख ने विभिन्न एसडीएफ इकाइयों का दौरा करने सहित नेतृत्व के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 2001-02 में सेशेल्स सरकार के तत्कालीन नौसेना सलाहकार के रूप में अपने अनुभवों को याद किया। इसके अलावा नौसेना प्रमुख ने समुद्री क्षमताओं के विकास के साथ-साथ प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए एसडीएफ की सराहना भी की। उन्होंने हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को लेकर सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दोनों देशों की ओर से दिए गए महत्व को भी रेखांकित किया। इस संबंध में नौसेना प्रमुख ने गोवा समुद्री सम्मेलन मिलन और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में सेशेल्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इससे पहले सेशेल्स केसीडीएफ ने फरवरी, 2022 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन-22 में हिस्सा लिया था।

वहीं, एसडीएफ मुख्यालय में सीडीएफ ने भोजन पर नौसेना प्रमुख की मेजबानी की। इसके अलावा एसडीएफ नेतृत्व ने भारतीय नौसेना के जहाज शारदा पर एक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। इसकी मेजबानी सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) और नौसेना प्रमुख ने संयुक्त रूप से की। तटरक्षक पोत जोरोस्टर कामार्गरक्षण (एस्कॉर्ट) करने के बाद आईएनएस शारदा अभी सेशेल्स में है। जोरोस्टर पोत को 2021 में एक भारतीय शिपयार्ड (जीआरएसई, कोलकाता) से प्राप्त से किया गया था। मिलन-22 और गारंटी रीफिट में हिस्सा लेने के लिए भारत में अपनी हालिया तैनाती के बाद सेशेल्स वापस पहुंच गया है। सेशेल्स के सीडीएफ ने भारत में जोरोस्टर की पेशेवर मरम्मत के लिए बहुत आभार व्यक्त किया और भारतीय नौसेना की उत्कृष्ट सहायता के लिए नौसेना प्रमुख को धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को जोरोस्टर के एक चालक दल के सदस्य को चिकित्सा जरूरत के लिए भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल समुद्र से बाहर निकालने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

सेशेल्स में सीएनएस की इस बातचीत ने द्विपक्षीय रक्षा कार्यों के स्तर और विस्तार में और अधिक बढ़ोतरी की एक आशाजनक ऊंचाई प्रदान की है। यह प्रधानमंत्री की परिकल्पित सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और ‘फाइव एस’ सोच- सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.