Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना नौकायन चैंपियनशिप 2023 INWTC (MBI) में संपन्न

भारतीय नौसेना सेलिंग चैंपियनशिप (आईएनएससी) 2023 का आयोजन नौसेना मुख्यालय स्थित भारतीय नौसेना सेलिंग एसोसिएशन (आईएनएसए) के तत्वावधान में 05 से 09 नवंबर 23 तक भारतीय नौसेना वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (आईएनडब्ल्यूटीसी), मुंबई में किया गया था।

यह एक अंतर कमांड चैम्पियनशिप है। इस संस्करण में नौसेना के तीनों कमानों के अधिकारियों, नाविकों (अग्निवीरों सहित) और कैडेटों से 100 से अधिक कर्मियों ने भागीदारी की।

चैंपियनशिप पांच अलग-अलग वर्गों की नौकाओं में आयोजित की गई थी, अर्थात् पुरुषों के लिए आईएलसीए 7, महिलाओं के लिए आईएलसीए 6, बिकनोवा विंड सर्फ बोर्ड, लेजर बाहिया (टीम रेसिंग)तथा जे-24 (मैच रेसिंग) वर्ग की नौका। रेसिंग के तीन अलग-अलग प्रारूपों में चार दिनों की अवधि में कुल 37 दौड़ें आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, डीजीएनपी (मुंबई) ने 09 नवंबर, 23 को समापन समारोह में विजेताओं को पदक प्रदान किए। उन्होंने उच्च मानक स्थापित करने तथा चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में उत्कृष्ट नौकायन कौशल प्रदर्शित करने के लिए नौसैनिकों की सराहना की।

ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पश्चिमी नौसेना कमान को प्रदान की गई जबकि दक्षिणी नौसेना कमान और पूर्वी नौसेना कमान की टीमें क्रमशः उपविजेता और दूसरे उपविजेता रहीं।

आईएनएसए प्रतिभाओं की खोज करने तथा नौकायन खेल में उभरते नौसेना कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष आईएनएससी आयोजित करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.