Categories: News-Headlines

भारतीय नौसेना ने नौसेन्य डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में INS तारमुगली को शामिल किया

भारतीय नौसेना ने 14 दिसंबर, 2023 को पूर्वी नौसेना कमान के संरक्षण में नौसेन्य डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में आयोजित एक वैभवशाली समारोह के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया एवं हमले के लिए सक्षम एक पोत आईएनएस तारमुगली को शामिल किया। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मटेरियल इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

यह युद्धपोत त्रिकांत श्रेणी का त्वरित प्रतिक्रिया एवं हमले में सक्षम एक पोत है, जिसे 2006 में भारत सरकार द्वारा मॉलदीव नौसेना रक्षा बल (एमएनडीएफ) को उपहार में दिया गया था। युद्धपोत को इस वर्ष मई में भारतीय नौसेना को वापस कर दिया गया था, जिसने एमएनडीएफ को नए एमसीजीएस हुरवी के रूप में एक इन-सर्विस वॉटरजेट फास्ट अटैक युद्धपोत भी प्रदान किया था। नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम द्वारा व्यापक मरम्मत कार्य के बाद आईएनएस तारमुगली को उसके वर्तमान अवतार में पुर्नस्थापित कर दिया गया है।

आईएनएस तारमुगली युद्धपोत एमटीयू इंजन, नवीनतम संचार उपकरण, एक 30 मिमी बंदूक तथा एक उन्नत रडार प्रणाली से सुसज्जित है और इसका उपयोग भारत के पूर्वी तट के साथ केजी बेसिन क्षेत्र में तटीय निगरानी व हमारे ओडीए की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

आईएनएस तारमुगली की कमान कमांडर सतपाल सिंह सांगवान द्वारा संभाली जा रही है और यह नौसेना प्रभारी अधिकारी (आंध्र प्रदेश) के अधीन कार्य करेगा। 46 मीटर लम्बाई के इस पोत का नाम अंडमान समूह के एक सुरम्य द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह 320 टन का भार विस्थापित कर सकता है और 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.